Posts

Showing posts from January, 2022

कलेक्टर डॉ जैन ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

Image
कलेक्टर डॉ जैन ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों पर आधारित झॉकी का हुआ प्रदर्शन       धार, 26 जनवरी 2022/ जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। जिला मुख्यालय के किला मैदान पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। डॉ जैन ने परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार भी साथ थे। बाद में डॉ जैन ने मुख्यमंत्री के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया। साथ ही अनेकता में एकता के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। कार्यक्रम में सशस्त्र बलों द्वारा तीन बार हर्षफायर तथा महामहिम राष्ट्रपति जी की जय के नारे लगाये गये। इस अवसर पर राष्ट्रीय धुन भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में विशेष सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, होमगार्ड, वन विभाग द्वारा संयुक्त परेड की गई। इसके बाद कलेक्टर डॉ जैन ने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया।    इस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं एवं गतिविधिायों पर आधारित आकर्षक झांकियॉ भी निकाली गई। ...

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा नियुक्त

Image
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा नियुक्त धार - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पारासर की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा को नियुक्ति पत्र प्रदान किया । इस अवसर पर धार विधायक नीना विक्रम वर्मा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ दिव्या गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री सन्नी रिन, जिला कार्यालय मंत्री मनोज ठाकुर जिला सह कार्यालय मंत्री विवेक गौड़ सहित भाजपा पदाधिकारी व पत्रकार गण उपस्थित थे । संजय शर्मा पूर्व में भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान जिला सह- संयोजक आईटी सेल पद पर रहे हैं । श्री शर्मा की नियुक्ति पर इष्ट मित्रों ने व पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं और बधाई दी संजय शर्मा द्वारा भाजपा प्रदेश संगठन जिला संगठन के वरिष्ठ नेताओं सहित भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव का आभार माना ।