उद्योगपतियों एवं व्यापारियों की बैठक सम्पन्न

उद्योगपतियों एवं व्यापारियों की बैठक सम्पन्न
धार, 11 जनवरी 2021/ कलेक्टर  आलोक कुमार सिंह के निर्देषानुसार तहसील सरदारपुर में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की संभावना हेतु उद्योगपतियों एवं व्यापारियों की बैठक जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में बताया कि आत्मनिर्भर मध्य प्रदेष अभियान के अंतर्गत जिले की प्रत्येक तहसील में दो  औद्योगिक भूमि का चयन किया जाना है। बैठक में  उपस्थित 30 उद्योगपतियों में से 15 ने उद्योग स्थापना हेतु सहमति दी । बैठक में एमएसएमई इकाइयों की स्थापना हेतु एमएसएमई प्रमोषन शीम एवं पीएमईजीपी योजना के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।  बैठक में  अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरदारपुर बी एस कलेष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र डाॅ ओपी बोरीवाल उपस्थित मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि उपस्थित उद्योगपतियों द्वारा उद्योग स्थापना हेतु 22 जनवरी को भूमि  स्थल का निरीक्षण किया जाएगा इसके साथ ही बैठक भी रखी गई है। जो व्यक्ति उद्योग स्थापित करना चाहते है और उन्हे भूमि की आवष्यकता है तो वे अपने प्रस्ताव के साथ इस बैठक में उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्रवीण आमले को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान 2021 से किया गया से सम्मानित

राष्टीय अजा-जजा विकास परिषद की कार्यकारिणी घोषित

25 मई से लग रहा नौतपा, 9 दिन तक झेलनी पड़ेगी भीषण गर्मी, जानें नौतपा और सूर्य का संबंध*