नारी की स्वतंत्रता, सुरक्षा और सम्मान है हम सबकी जिम्मेदारी यही है हमारा कर्तव्य और यही आह्वान

सम्मान गान मध्य प्रदेश 
हम नारी की आजादी का सम्मान करेंगे 
हर नारी की सुरक्षा का हम ध्यान रखेंगे 
टोकेंगे उसको जो उड़ने से रोकेगा
निर्माण करेंगे समाज का जो सुरक्षित होगा
हम नारी की आजादी...

सृष्टि की पूरक है मां बेटी बहन है नारी
शक्ति भक्ति जननी तेजस्वी है हर नारी
अत्याचारों को सहना नहीं
सम्मान से जीना है यही 
हर लड़की का सम्मान करे जो वही असली हीरो है
हम नारी की आजादी...

तुम भी मेरे साथ उड़ो 
जहां सुरक्षा हो
संघर्ष नहीं 
ना बोलो भाषा ताकत की 
ना हिंसा या खिलवाड़ की
पर बोलो भाषा प्यार की 
संवेदना और सम्मान की
हर नारी का सम्मान करें जो है असली हीरो वो
हम नारी की आजादी...

*नारी की स्वतंत्रता, सुरक्षा और सम्मान है हम सबकी जिम्मेदारी यही है हमारा कर्तव्य और यही आह्वान*

मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा जनहित में जारी

Comments

Popular posts from this blog

प्रवीण आमले को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान 2021 से किया गया से सम्मानित

राष्टीय अजा-जजा विकास परिषद की कार्यकारिणी घोषित

25 मई से लग रहा नौतपा, 9 दिन तक झेलनी पड़ेगी भीषण गर्मी, जानें नौतपा और सूर्य का संबंध*