कुक्षी को जिला घोषित कर अतिशीघ्र स्थापित करने हेतु भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल को मांग प्रस्ताव पत्र सौपा*

◆ *कुक्षी को जिला घोषित कर अतिशीघ्र स्थापित करने हेतु भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल को मांग प्रस्ताव पत्र सौपा*

*◆कुक्षी को जिला बनाने के लिए मुख्यमंत्री से प्रतिनिधि मंडल मिलेगा*

*कुक्षी।* धार जिले की सबसे बड़ी तहसील कुक्षी को जिला बनाने की मांग लम्बे समय से चली आ रही है। जिसे लेकर हस्ताक्षर अभियान व मांग पत्र प्रेषित किये गए थे। सभी दृष्टि से कुक्षी जिला बनाये जाने हेतु सक्षम है।
कुक्षी में प्रदेश भाजपा मंत्री जयदीप पटेल को "कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन" के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता सोमेश्वर पाटीदार के नेतृत्व में कुक्षी को जिला घोषित कर अतिशीघ्र स्थापित करने विषयक राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारी व अन्य संगठनों के समर्थन पत्र सहित प्रस्ताव पत्र सौपा। 
मंत्री पटेल से विस्तृत में चर्चा करते हुए कहा कि, कुक्षी को जिला बनाने की मांग पर अतिशीघ्र कार्यवाही करने हेतु कुक्षी क्षेत्र का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा।
सामाजिक कार्यकर्ता सोमेश्वर पाटीदार ने सामाजिक, राजनीतिक व क्षेत्र के समस्त संगठनों व आमजनों से कुक्षी क्षेत्र के विकास को लेकर इस जनहित के विषय पर अपनी सहभागिता देकर सामूहिक प्रयास में एकजुट होने का अनुरोध किया है।
इस अवसर पर भाजपा नेता रमेश धाड़ीवाल, लूणकरण गुप्ता, बंशीलाल सोनी, महेंद्र परसाई, के सी मिस्त्री, पार्षद संजय सीरवी, रूपेश बड़जात्या, रोहित भावसार, अभिषेक जिमी जैन विजय नातू आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

प्रवीण आमले को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान 2021 से किया गया से सम्मानित

राष्टीय अजा-जजा विकास परिषद की कार्यकारिणी घोषित

25 मई से लग रहा नौतपा, 9 दिन तक झेलनी पड़ेगी भीषण गर्मी, जानें नौतपा और सूर्य का संबंध*