प्रत्यशियों के खर्च का व्यय प्रेक्षक द्वारा किया गया अवलोकन
प्रत्यशियों के खर्च का व्यय प्रेक्षक द्वारा किया गया अवलोकन
गंधवानी - विधानसभा निर्वाचन 197 गंधवानी में 4 उम्मीदवार अपनी जीत हेतु प्रचार और प्रसार कर रहे हैं इस प्रचार और प्रसार के खर्च की अधिकतम सीमा 4000000/ प्रति उम्मीदवार हैं।इसी खर्च का लेखा जोखा प्रत्याशियों द्वारा व्यय प्रेक्षक व सहायक व्यय प्रेक्षक को प्रस्तुत किया जाता हैं इसी तारतम्य में द्वितीय व्यय लेखा निरीक्षण में गंधवानी विधान सभा के उम्मीदवारों के खर्च का अवलोकन व्यय प्रेक्षक महोदय श्री पी आर उन्नीकृष्णन IRS द्वारा किया गया। अवलोकन के साथ ही उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। सहायक व्यय प्रेक्षक प्रदीप चौहान, सहायक कोषालाय अधिकारी नरेंद्र शिंदे ने उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment